HomeTrendingजिलाधिकारी ने कम्पोजिट विद्यालय मुकुचवा में लैब एवं मोबाइल वैन का किया...

जिलाधिकारी ने कम्पोजिट विद्यालय मुकुचवा में लैब एवं मोबाइल वैन का किया शुभारम्भ

  • जिलाधिकारी ने कम्पोजिट विद्यालय मुकुचवा में लैब एवं मोबाइल वैन का किया शुभारम्भ

तेजस टूडे ब्यूरो
मिर्ज़ापुर। जनपद के सिटी ब्लॉक स्थित कंपोजिट विद्यालय मुकुचवा में STEM लैब एवं STEM मोबाइल वैन का उद्घाटन जिलाधिकारी पवन गंगवार ने दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण से किया। उक्त अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उद्घाटन के पश्चात जिलाधिकारी ने STEM लैब एवं STEM मोबाइल वैन का भ्रमण करते हुये इनमें उपलब्ध आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों, उपकरणों एवं गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित व्यावहारिक शिक्षण की संभावनाओं को भी समझा। उक्त अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नमिता सिंह ने STEM लैब एवं मोबाइल वैन के साथ अपने अनुभव साझा किये।
उन्होंने कहा कि Mamta Health Institute for Mother and Child (Mamta HIMC) द्वारा Oracle के सहयोग से संचालित यह पहल विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रभावशाली है। इससे बच्चों को पारंपरिक शिक्षण पद्धति से आगे बढ़कर प्रयोग, नवाचार एवं तकनीकी गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर मिल रहा है। इस दौरान Mamta HIMC की ओर से सूर्य प्रताप मिश्रा द्वारा परियोजना एवं कार्यक्रम के उद्देश्यों, गतिविधियों तथा जनपद में संचालित STEM पहल के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की गई। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ना तथा उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता एवं नवाचार की भावना विकसित करना है।
ज्ञातव्य हो कि जनपद के 100 विद्यालयों तक STEM शिक्षा की पहुंच Mamta HIMC द्वारा Oracle के सहयोग से जनपद मिर्जापुर के 100 सरकारी विद्यालयों में STEM आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत 16 विद्यालयों में आधुनिक STEM लैब स्थापित की गई हैं जबकि अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों तक STEM मोबाइल वैन के माध्यम से विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक तकनीकों की समझ विकसित की जा रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि पहल का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन, रचनात्मकता, समस्या समाधान एवं नवाचार की क्षमता विकसित करना तथा उन्हें भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप 21वीं सदी के कौशलों से सशक्त बनाना है उक्त
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी पवन गंगवार ने कहा कि वही विद्यार्थी आगे चलकर उल्लेखनीय कार्य कर सकता है जिसमें सृजन की प्रवृत्ति हो तथा कुछ नया जानने के लिए प्रश्न पूछने में कोई हिचक न हो। शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर जिज्ञासा, रचनात्मकता और स्वतंत्र रूप से सोचने की क्षमता विकसित करना भी होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों को 21वीं सदी के आवश्यक कौशलों से जोड़ने के साथ आधुनिक तकनीक एवं AI आधारित शिक्षा के माध्यम से नए अवसरों के लिए तैयार करती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि STEM लैब एवं मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में सीखने, प्रयोग करने और अपनी नवाचार क्षमता विकसित करने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। अंत में जिलाधिकारी ने जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए Mamta HIMC एवं व्तंबसम का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक कदम बताया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी, सिटी ब्लॉक एवं जमालपुर ब्लॉक, विनोद प्रधान, Mamta HIMC, मिर्जापुर की संपूर्ण Mamta HIMC टीम तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read