JAUNPUR NEWS : नपं कचगांव में सफाई महाअभियान में निकाली गयी रैली
ईओ व चेयरमैन ने पौधरोपण करके लोगों से की पौधे लगाने की अपील
रमेश चन्द्र यादव
कचगांव, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत में महा सफाई अभियान के तहत रैली निकाली गई। साथ ही पौधरोपण करके लोगों से पौधे लगाने की अपील की गई। मंगलवार को चेयरमैन फिरोज अहमद खान व अधिशासी अधिकारी आस्था पाठक ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर महाअभियान की रैली को रवाना किया।
इस दौरान चेयरमैन व ईओ ने स्वयं पौधरोपण करके लोगों से पौधे लगाने की अपील किया। ईओ आस्था पाठक ने कहा कि वृक्ष हैं तो मानव हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति अपने द्वारा पौधरोपण करके पर्यावरण को हरा भरा बनाएं। ईओ आस्था पाठक ने स्थानीय लोगों से सफाई अभियान में सहयोग करने की भी अपील किया। इस अवसर पर किशन सिंह, आशिफ खान, दीवाकर उपाध्याय, नितेश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













