JAUNPUR NEWS : जनसमस्याओं को देखते हुये डा. सलाहुद्दीन ने नितिन गडकरी को लिखा खत
शीराज-ए-हिन्द सहयोग फाउण्डेशन ने की ओवरब्रिज बनाने की मांग
जौनपुर के आदमपुर क्रासिंग बन्द होने से राहगीरों को होती है समस्या
जौनपुर। सूबे की सरकार आते ही रेलवे दोहरीकरण और सड़क मार्ग को सुगम बनाया जा रहा है जिससे राहगीरों आसानी से अपने गंतव्य तक पहुँच सके लेकिन जौनपुर के आदमपुर क्रासिंग बंद होने से ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, छात्र व राजगीरों को काफी समस्या होती है। इसको देखते हुए डॉ. सलाहुद्दीन ने सम्बंधित विभाग को खत लिखकर ओवरब्रिज बनाने की मांग किया है।
बता दें कि सामाजिक हित को ध्यान में रखकर कार्य करने वाली संस्था शीराज़-ए-हिन्द सहयोग फाउंडेशन के तहत डॉ. सलाहुद्दीन ने सड़क परिवहन राजमार्ग व जहाज रानी मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर अवगत कराया कि जौनपुर के आदमपुर रेलवे क्रांसिंग पर ओवरब्रिज की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि रेलवे दोहरीकरण के चलते रेलमार्ग जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, छपरा, बिहार द्वितीय रेलवे क्रासिंग से टू लेन रेल मार्ग बंगाल, बिहार, उत्तर-प्रदेश, दिल्ली होते हुए कश्मीर तक जाती है।
उन्होंने बताया कि इस ट्रैक से होकर कई सुपर फास्ट ट्रेन गुजरती है जिससे हर 10-20 मिनट पर क्रांसिंग बंद हो जाती है और भीषण जाम लग जाता है। घण्टों इंतज़ार के बाद यात्रियों को बहुत अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, बल्कि कभी-कभी इस जाम के झाम में गम्भीर रोगी दम तोड़ देते हैं। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए जौनपुर जंक्शन से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर पश्चिम दिशा में डबल रेलवे क्रासिंग आदमपुर पर ओवरब्रिज की जरूरत है जिससे राहगीरों को आवागमन सुगम हो सके।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












