HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारिणी की त्रैमासिक बैठक...

JAUNPUR NEWS : अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारिणी की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारिणी की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारिणी की बैठक ट्रस्ट के कार्यालय अल्फावेटज प्री स्कूल में सभी मुख्य कार्यकारिणी के अध्यक्षों और सदस्यों के साथ हुई जहां चारों समिति (स्वास्थ्य, शिक्षा, समाजसेवा, गुलाबी समिति) के सदस्य उपस्थित रहे। इसके अंतर्गत त्रैमासिक कार्यक्रम की रूप रेखा बनाकर कार्यों को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए सभी सदस्यों ने एक कमेटी का गठन हुआ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष वंशिका सिंह ने शिवानी चौरसिया को सार्वजनिक रूप से समाज सेवा समिति की सचिव के रूप में घोषणा की। सभी ट्रस्ट के सदस्यों ने बुकें देकर और माला पहनाकर नयी सचिव को बधाई दिया। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा समिति के संरक्षक डॉ समर बहादुर सिंह पूर्व प्राचार्य टीडी कॉलेज, अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव और सचिव मीरा अग्रहरी के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप पूरे 3 महीने के किये जाने वाले कार्यों की रुप—रेखा के बारे में जानकारी देकर सुचारू रूप से आयोजित करने की योजना का गठन हुआ। अन्त में सचिव मीरा अग्रहरी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में तीनों समिति के सदस्य गुलाबी समिति की अध्यक्ष बिट्टू किन्नर, मीडिया प्रभारी अजित गिरी, अंकित गुप्ता, मीडिया प्रभारी ज्ञानचन्द गुप्ता, मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read