HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : इन्दिरा गांधी स्टेडियम में 2 अक्टूबर को होगी क्रॉस...

JAUNPUR NEWS : इन्दिरा गांधी स्टेडियम में 2 अक्टूबर को होगी क्रॉस कण्ट्री रेस

JAUNPUR NEWS : इन्दिरा गांधी स्टेडियम में 2 अक्टूबर को होगी क्रॉस कण्ट्री रेस

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ से प्राप्त आदेश एवं जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में 2 अक्टूबर को गांधी जयन्ती पर जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में पुरूष वर्ग की 5 किमी0 क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन प्रातः 9 बजे से इन्दिरा गांधी स्पोटर््स स्टेडियम सिद्दीकपुर में कराया जायेगा। क्रास कन्ट्री रेस में प्रथम छः स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी कृष्ण कुमार यादव पूर्व चैम्पियन एथलीट से सम्पर्क कर अपनी प्रविष्टि करा सकते हैं। गांधी जी जयन्ती के दृष्टिगत स्टेडियम में 1 अक्टूबर को पूर्वान्ह 10 से 11 बजे के मध्य अधिकारी, कर्मचारी एवं समस्त प्रशिक्षकगण अपने खिलाड़ियों के साथ उपस्थित रहकर सामूहिक रूप से श्रमदान करेंगे। इसकी जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ अतुल सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read