HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : पुरोहित परिवार ट्रस्ट ने छात्र—छात्राओं में वितरित किया एजुकेशन...

JAUNPUR NEWS : पुरोहित परिवार ट्रस्ट ने छात्र—छात्राओं में वितरित किया एजुकेशन किट

JAUNPUR NEWS : पुरोहित परिवार ट्रस्ट ने छात्र—छात्राओं में वितरित किया एजुकेशन किट

बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम स्थित शीतला महारानी पुरोहित परिवार ट्रस्टी द्वारा स्कूली बच्चों के लिए एक किट वितरित करने का आयोजन हुआ। पढ़ाई सामग्री की किट मुख्य रूप से पंड्या पट्टी के शंकर जूनियर हाईस्कूल इमलो एवं जीवली के एक जूनियर हाईस्कूल में बच्चो में ट्रस्टी के अध्यक्ष विद्याधर त्रिपाठी के हाथों से बांटी गई। इस मौके पर छात्र—छात्राओं में हर्ष व्याप्त हो गया। ट्रस्टी के संस्थापक प्रधान न्यासी विद्याधर त्रिपाठी उर्फ मन्नू ने बताया कि हमारा ट्रस्ट हमेशा विभिन स्कूलों के बच्चों को स्कूल में एजुकेशन किट वितरित करता है। इस अवसर पर दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पुरोहित परिवार ट्रस्ट का आशीर्वाद विभिन्न विद्यालय पर हमेशा बना रहता है। मुख्य अतिथि के रूप में मनोज त्रिपाठी रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिलेश मिश्रा, शीतला प्रसाद मिश्रा, श्वेता पांडेय, कल्याणी पांडेय, कृतिका त्रिपाठी आदि का सहयोग रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read