HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जर्जर पोल से कभी भी हो सकता है हादसा

JAUNPUR NEWS : जर्जर पोल से कभी भी हो सकता है हादसा

JAUNPUR NEWS : जर्जर पोल से कभी भी हो सकता है हादसा

सूचना देने के बाद ध्यान नहीं दे रहा बिजली विभाग
केएस यादव/बीके सिंह
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड काजी अहमद नूर में एक बिजली का पोल बुरी तरह से जर्जर हो गया है जिसको बदलने के लिए नगर पंचायत की अध्यक्ष व वार्ड की सभासाद लिखित शिकायत बिजली विभाग से कर चुके हैं, फिर भी अभी तक उक्त जर्जर ख़म्भे को बदला नहीं जा सका है। नगर पंचायत के काजी अहमद नूर वार्ड में बिजली का एक पोल जर्जर हो गया है जो कभी भी गिर सकता है। इसकी शिकायत अध्यक्ष उम्मे रहीला व सभासाद सुनीता देवी ने लिखित रूप से बिजली विभाग से किया है। फिर भी अभी तक उक्त जर्जर पोल को बिजली विभाग द्वारा बदला नहीं गया है। इस जर्जर पोल से कभी भी हादसा हो सकता है। अध्यक्ष उम्मे रहीला ने कहा कि यदि जल्द से जल्द उक्त जर्जर पोल को नहीं बदला गया तो इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगी। इस बारे में जेई अनिल गुप्ता ने बताया कि मामले को जल्द से जल्द दिखवाता हूं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read