HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : प्रो. रमेश मणि कला संकाय के संकायाध्यक्ष नामित

JAUNPUR NEWS : प्रो. रमेश मणि कला संकाय के संकायाध्यक्ष नामित

JAUNPUR NEWS : प्रो. रमेश मणि कला संकाय के संकायाध्यक्ष नामित

सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कुटीर महाविद्यालय चक्के के प्राचार्य प्रोफेसर रमेश मणि त्रिपाठी को कला संकाय का संकायाध्यक्ष नामित किया गया है। यह नियुक्ति चक्राक्रम और वरिष्ठता के आधार पर की गई है। इस आशय का पत्र कुलपति के आदेश के क्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेन्द्र कुमार ने कार्यालय आदेश जारी किया है। इसके पूर्व प्रोफेसर त्रिपाठी को एनसीसी का डीजी अवार्ड में मिल चुका है।

वर्तमान में वह विश्वविद्यालय के कार्य परिषद के सदस्य एवं कुटीर महाविद्यालय चक्के के प्राचार्य भी हैं। इसके पूर्व विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा के समन्वयक भी थे। और उन्होंने पारदर्शी ढंग से पूरे प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया को अंजाम दिया। प्रो. त्रिपाठी की सक्रियता को देखकर विश्वविद्यालय लगातार महत्वपूर्ण समितियों में उन्हें नामित करती आयी है। गत सत्र में बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में विश्वविद्यालय के नोडल कोआर्डिनेटर भी रह चुके है। उन्हें संकायाध्यक्ष बनने पर प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. देवराज सिंह, मनोज मिश्र, डा. मनीष गुप्ता, डा. सुनील कुमार, डा. एसपी तिवारी, डा. मनोज पांडेय, डा. जाह्नवी श्रीवास्तव, मंगला प्रसाद ने बधाई दी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read