JAUNPUR NEWS : पुलिस ने गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS : पुलिस ने गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

डाॅ. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराधियों तथा अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में पुलिस ने एक युवक को दो किलो सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह हेडकांस्टेबल अंगद सिंह व संजय कुमार के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की जांच कर रहे थे।

इस दौरान विश्वसनीय सूचना पर पुलिस ने शेखाहीं पुलिया के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान युवक के पास से 2 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी शैलेन्द्र प्रताप यादव पुत्र हरिश्चन्द्र यादव के रूप में हुई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरान्त चालान न्यायालय भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला