Jaunpur News : प्रजापति समाज ने डॉ. रत्नप्पा कुम्भार की मनायी 113वीं जयन्ती

Jaunpur News : प्रजापति समाज ने डॉ. रत्नप्पा कुम्भार की मनायी 113वीं जयन्ती

कई हस्तियों को किया गया सम्मानित, जुटे तमाम दिग्गज
जौनपुर। स्थानीय कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में महाराजा दक्ष प्रजापति संघर्ष समिति द्वारा पद्मश्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारतीय संविधान सभा के सदस्य डॉ. रत्नप्पा कुम्भार की 113वीं जयन्ती धूमधाम से मनायी गई। भारत सरकार केन्द्रीय पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति मुख्य अतिथि और उत्तर प्रदेश सरकार माटीकला बोर्ड के सदस्य अजीत प्रजापति, समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव रामसूरत प्रजापति, कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक रामगणेश प्रजापति, डा. आर.के. चक्रवर्ती, अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के राष्ट्रीय महासचिव रमेश प्रजापति, बाबूराम प्रजापति विशिष्ट अतिथि बनाये गये।

महाराजा दक्ष प्रजापति संघर्ष समिति एवं चक्रदूत प्रजापति समाज जौनपुर द्वारा अतिथियों के साथ सभासद किरन प्रजापति, वरिष्ठ समाजसेवी शिवशंकर प्रजापति, मछलीशहर भाजपा जिला मंत्री महेन्द्र प्रजापति जैसे अतिथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चक्रदूत प्रजापति समाज के उपाध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति एवं संचालन भाजपा जिलामंत्री डॉ. महेन्द्र प्रजापति ने किया। अन्त मेें चक्रदूत प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष राहुल प्रजापति एवं महाराजा दक्ष प्रजापति संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय प्रजापति ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर चक्रदूत प्रजापति समाज के संरक्षक चन्द्रशेखर प्रजापति, संस्थापक महेन्द्र प्रजापति, विधिक सलाहाकर सुधाकर प्रजापति एडवोकेट, महासचिव ब्रह्मदेव प्रजापति, उपाध्यक्ष जितेन्द्र प्रजापति, अजय प्रजापति एडवोकेट, शाहगंज तहसील अध्यक्ष सचिदानन्द शिलाची, नगर अध्यक्ष दयाशंकर प्रजापति, दिनेश प्रजापति, मुकेश प्रजापति, लालजी प्रजापति, सरजू राम प्रजापति, महाराजा दक्ष प्रजापति संघर्ष समिति के महासचिव धर्मेन्द्र प्रजापति, पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चन्द्र प्रजापति, शिक्षक राजेन्द्र प्रजापति, रामपलट प्रजापति, सुशील प्रजापति, पवन प्रजापति, डॉ. प्रशांत प्रजापति, राम तारक प्रजापति, बखेड़ू प्रजापति, सोमारू राम प्रजापति एडवोकेट, ज्ञानचन्द्र सीताराम बर्तन वाले, संदीप प्रजापति, श्याम नारायण प्रजापति प्रधान, प्रो. लालमणि प्रजापति, कवि बसंत प्रजापति, पूर्व सभासद बसंत प्रजापति, डॉ. सुभाष चन्द्र, डॉ0 राधेश्याम प्रजापति, मुम्बई के छायाकार श्याम प्रजापति, बजरंगी प्रजापति सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent