HomeJaunpurJaunpur News:अभियान चलाकर लोगों को किया गया जागरूक

Jaunpur News:अभियान चलाकर लोगों को किया गया जागरूक

Jaunpur News:अभियान चलाकर लोगों को किया गया जागरूक

तेजस टूडे सं.
डा. संजय यादव/राकेश शर्मा
बदलापुर/खेतासराय, जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक डा० अजय पाल शर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति के अंतर्गत 90 दिवसीय अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेन्द्र सिंह के दिशा निर्देशन, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बदलापुर आयुष श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनोद मिश्र के संचालन में विशेष अभियान चलाकर थाना बदलापुर की मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा आपरेशन नशा मुक्ति के तहत 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुये विधिक कार्यवाही किया।
जानकारी के अनुसार कस्बा खेतासराय में थाना खेतासराय में महिलाओं और बच्चियों को मिशन शक्ति अभियान (शक्ति दीदी, महिला सुरक्षा महिला सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण) के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महिलाओं/बच्चियों को जागरूक किया गया व सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076, 1930, 181, 112, 108 के उपयोग व साइबर अपराध से बचने हेतु जानकारी दी गई। साथ ही यह बताया गया कि कहीं भी घटना होने पर इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। महिलाओं/बच्चियों को मिशन शक्ति दीदी अभियान एवं महिला सुरक्षा दल थाना खेतासराय द्वारा जागरूक किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read