Jaunpur News:महिला एवं बच्चे को पीटकर किया गया घायल
तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव में खेत में धान चराने को लेकर हुए विवाद में महिला और उसके बेटे को पीटकर घायल कर दिया।
मामले में पीड़िता रीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित राजनाथ उर्फ फूलगेन यादव पुत्र धर्मराज यादव के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) 351(3) व 352 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष अरविन्द सिंह ने बताया कि पीड़िता तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










