HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : तक्षशिला डिजिटल लाइब्रेरी खुलने से प्रतियोगियों को मिलेगा लाभ:...

JAUNPUR NEWS : तक्षशिला डिजिटल लाइब्रेरी खुलने से प्रतियोगियों को मिलेगा लाभ: डा. यदुवंशी

JAUNPUR NEWS : तक्षशिला डिजिटल लाइब्रेरी खुलने से प्रतियोगियों को मिलेगा लाभ: डा. यदुवंशी

जलालपुर बाईपास पर खुले लाइब्रेरी का शिक्षाविद् ने किया उद्घाटन
जलालपुर, जौनपुर। डिजिटल लाइब्रेरी खुलने से प्रतियोगियों एवं क्षेत्रीय बच्चों को काफी सहूलियत मिलेगी। उक्त विचार स्थानीय क्षेत्र के बाईपास पर स्थित तक्षशिला डिजिटल लाइब्रेरी के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रख्यात शिक्षाविद डॉ ब्रजेश यदुवंशी ने व्यक्त किया।

साथ ही आगे कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी एक पुस्तकालय है जिसमें उपलब्‍ध किताबों के डिजिटल वर्जन मौजूद होते हैं। साथ ही इसमें इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटल फॉर्मेट में टेक्स्ट, फोटो, वीडियो या ऑडियो भी शामिल होते हैं। इसके पहले मुख्य अतिथि डा. यदुवंशी ने मंत्रोच्चार के साथ फीता काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर त्रियुगी नारायण पाण्डेय, जय प्रकाश यादव पूर्व प्रधान, शिव प्रकाश यादव, सर्वेश यादव, रामधारी मास्टर, बुमरैंग के अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी जयसिंह यादव, अमित यादव, शिवशंकर यादव, सौरव यादव, छोटू यादव, भानु चंद्र मौर्या, विनय सिंह समेत सैकड़ों प्रतियोगी छात्र उपस्थित रहे। अन्त में लाइब्रेरी के प्रबंध निदेशक शैलेष यादव ने सभी अतिथियों सहित समस्त आगंतुकों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read