HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : लोक चेतना संस्था एवं बरनवाल आभूषण भण्डार ने विद्यालय...

JAUNPUR NEWS : लोक चेतना संस्था एवं बरनवाल आभूषण भण्डार ने विद्यालय को दान किया पंखा

JAUNPUR NEWS : लोक चेतना संस्था एवं बरनवाल आभूषण भण्डार ने विद्यालय को दान किया पंखा

पतरही, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोपा में संचालित कम्पोजिट विद्यालय में कृष्ण कुमार सिंह प्रधानाध्यापक को लोक चेतना संस्था की ओर से मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह और बरनवाल आभूषण भंडार की ओर से काली चौबे ने छत वाला पंखा भेंट किया। प्रधानाध्यापक श्री सिंह ने बताया कि हमारे विद्यालय पर पंखे के न होने बच्चे गर्मी से बेहाल थे। गर्मी से बच्चों को पढ़ने में काफी समस्या होती थी। हमने लोक चेतना संस्था के प्रदेश संगठन मंत्री निशान्त बरनवाल से दूरभाष के माध्यम से सहयोग मांगा।

उन्होंने तत्काल 2 पंखों की व्यवस्था की। कम्पोजिट विद्यालय परिवार ने लोक चेतना संस्था के प्रदेश संगठन मंत्री निशान्त बरनवाल, मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह एवं बरनवाल आभूषण भण्डार के मालिक मनोज बरनवाल का आभार प्रकट किया। मीडिया प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि संस्थाध्यक्ष केके उपाध्याय द्वारा पिछले कई वर्षों से इस तरह के कार्य किये जा रहे हैं। संस्था आने वाले समय में और भी कार्य करेगी। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष केके उपाध्याय, निशान्त बरनवाल प्रदेश संगठन मंत्री, मनोज बरनवाल, आलोक यादव, मोनू गोस्वामी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read