JAUNPUR NEWS : निशाकान्त अध्यक्ष व अमित बने महासचिव

JAUNPUR NEWS : निशाकान्त अध्यक्ष व अमित बने महासचिव

श्री देव दीपावली समिति की बैठक सम्पन्न
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। श्री देव दीपावली समिति की आमसभा की बैठक रविवार को प्रधान कार्यालय नवदुर्गा शिव मंदिर, प्रतिमा विर्सजन घाट, नखास में अध्यक्ष नीतिश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सत्र 2023-24 की नई प्रबन्धकारिणी का चयन संरक्षक मंडल के सदस्य महेन्द्र देव विक्रम, निखिलेश सिंह, शशांक सिंह रानू, आचार्य रजनीकान्त द्विवेदी, मोती लाल यादव, मनीष देव, विजय सिंह बागी द्वारा सर्वसम्मति से निशाकांत द्विवेदी को अध्यक्ष, अमित गुप्ता महासचिव एवं चंदन यादव को कोषाध्यक्ष पद पर चयन करते हुए आगामी भव्य देव दीपावली महोत्सव के आयोजन की शुभकामनायें दी। साथ ही आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मार्गदर्शन किया। नवयचनित अध्यक्ष निशाकांत द्विवेदी ने कार्यक्रम को भव्यतम बनाने की बात कही। बैठक में अवनींद्र तिवारी, सर्वेश यादव, राजन, आनन्द अग्रहरि, संजय गुप्ता, चन्द्रशेखर गुप्ता, रामप्रकाश यादव, रूपेश सिंह, संजय विश्वकर्मा, संजय मोदनवाल, मयंक मिश्रा, अरविंद यादव, रत्नदीप निषाद आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष अतुल सिंह ने किया। आभार महासचिव शनि जायसवाल ने व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent