HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : दशरथ मरण की लीला का मंचन देख छलक पड़े...

JAUNPUR NEWS : दशरथ मरण की लीला का मंचन देख छलक पड़े नयन

JAUNPUR NEWS : दशरथ मरण की लीला का मंचन देख छलक पड़े नयन

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। शाहगंज श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में नगर के गांधीनगर कलेक्टरगंज में चल रही रामलीला में भगवान श्रीराम का लक्ष्मण एवं माता जानकी सहित वन में जाना तथा राजा दशरथ मरण की लीला का मंचन किया गया जिसे देख दर्शक भाव विभोर हो गये। रामलीला का मंचन देखने के लिए आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। नगर में चल रहे रामलीला के 5वें दिन का मंचन देखने के लिए दर्शकों का रेला उमड़ पड़ा। कलाकारों द्वारा दशरथ मरण की लीला का मंचन जब किया गया वहां पर उपस्थित सभी की आंखें नम हो गई। उसके बाद पूरे नगर में राजा दशरथ के शव यात्रा को भजन मंडली ने लेकर भ्रमण किया। इस मौके पर श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल, कालीचरण जयसवाल, उमेश जायसवाल, गिरधारी अग्रहरि, अर्पित जायसवाल, भुनेश्वर मोदनवाल, धीरज पाटिल, राम अग्रहरि, अश्विनी, विजय, राहुल आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read