JAUNPUR NEWS : विधानसभा शाहगंज में लिखा जायेगा विकास का नया इतिहास: विधायक
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के भगासा (अहियाई) राधा कृष्ण मन्दिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव-बरही का कार्यक्रम भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास के वातावरण मनाया गया। महोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि जन विश्वास और सभी के सहयोग से शाहगंज विधानसभा के में चहुंमुखी विकास के बल पर विकास का नया इतिहास लिखा जायेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और रोजगार के क्षेत्र में शाहगंज के लिए कई योजनायें स्वीकृत हो चुकी है जिसमें शाहगंज बाईपास का निर्माण, 20 करोड 30 लाख की लागत से शाहगंज रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण, बस डिपो का जीर्णोद्धार, सुइथाकला विकास खंड के कम्मरपुर गांव में 50 बेड का अस्पताल तथा 1000 एकड़ की भूमि पर इण्डस्ट्रियल पार्क की स्थापना प्रमुख है। पट्टीनरेन्द्रपुर-सरपतहां मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा। विधायक ने भगासा ग्राम पंचायत को 700 मीटर सड़क का निर्माण, बारात घर और अन्त्येष्टि स्थल बनवाने का आश्वासन दिया। महोत्सव का संयोजन सुइथाकला प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दूबे द्वारा किया गया। महोत्सव में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं अन्य आगन्तुक अतिथियों को राधा कृष्ण की प्रतिमा और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। संचालन बन्धू तिवारी एवं आगन्तुक अतिथियों के प्रति आभार ब्रह्म चारी दूबे ने प्रकट किया। इस अवसर पर हृदय नारायण शुक्ल, साधू तिवारी, बृजेश शुक्ल, अजय मिश्र, प्रवीण सिंह, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, संजय सिंह, राजेश उपाध्याय, परीक्षित सिंह आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










