HomeJaunpurJaunpur News: चन्द्रबली जी के दीपक की रोशनी में संवर रहा भविष्य:...

Jaunpur News: चन्द्रबली जी के दीपक की रोशनी में संवर रहा भविष्य: शिव प्रकाश

  • चन्द्रबली जी के दीपक की रोशनी में संवर रहा भविष्य: शिव प्रकाश

  • बालिका शिक्षा सदन पूर्व माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक की मनी 11वीं पुण्यतिथि

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। समाजसेवी/शिक्षाविद् चन्द्रबली तिवारी जी ने शिक्षा का जो दीप जलाया था, आज उसी की रोशनी से नयी पीढ़ी का भविष्य संवर रहा है। उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी मानी जायेगी जब हम उनके दिखाये अनुशासन, परिश्रम और सेवा के मार्ग पर चलेंगे। उक्त बातें बालिका शिक्षा सदन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिविल लाइन के संस्थापक चन्द्रबली जी की 11वीं पुण्यतिथि पर प्रबन्धक शिव प्रकाश तिवारी ने कही।
शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित पुण्यतिथि अवसर पर उपस्थित अध्यक्ष अरूण कुमार दूबे, प्रबन्धक श्री तिवारी सहित तमाम लोगों ने स्व. तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये चर्चा भी किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण, छात्र—छात्राएं आदि उपस्थिति रहे। श्रद्धांजलि सभा का संचालन विनय पाठक ने किया। अन्त में प्रबन्धक शिव प्रकाश तिवारी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

Must Read