Jaunpur News : देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले का मना जन्मदिवस
विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल बक्शा में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम हुआ जहां संस्था के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवपूजन माली ने किया। इस मौके पर सर्वप्रथम माता सावित्री बाई फूले के चित्र पर प्रबन्धक/सचिव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करते हुये पुष्प अर्पित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रमोद माली ने किया। इस दौरान प्रबन्धक विनोद माली ने माता साबित्री बाई के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सचिव प्रमोद माली, दीपा गुप्ता, उषा माली, मनोज माली, शिवपूजन माली, बृजमोहन, सुदामा, जुलेखा, दिलशाद आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।