JAUNPUR NEWS : शाहगंज नगर में धूमधाम से मनी देव दीपावली
JAUNPUR NEWS : शाहगंज नगर में धूमधाम से मनी देव दीपावली
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व रात्रि को देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। नगर में प्रमुख मंदिरों को दीपों की रोशनी से जगमगाया गया। श्री राम जानकी मंदिर बौलिया घाट और बुढ़वा बाबा पोखरे पर हजारों दीपों की दीपमाला ने दिल जीत लिया। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर देव दर्शन किए। राम जानकी मंदिर बौलिया घाट पर महंत धीरज दास और ईशान राम जायसवाल की अगुवाई में दीपमालाएं सजाई गई।
अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक दुर्गविजय मिश्र और भुवनेश्वर मोदनवाल ने भजन प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर में मनमोहक रंगोली भी सजाई गई। सूर्य अस्त होते ही 11 हजार दीपों की दीपमाला से बौलिया घाट व मंदिर जगमगा उठा। लोगों ने आतिशबाजी की। इसके बाद घाट पर आरती का आयोजन हुआ। इस दौरान अनिल मोदनवाल, वीरेंद्र सिंह, दिनेशकांत यादव, धीरज पाटिल, रूपेश जायसवाल, किशन अग्रहरि, जयप्रकाश गुप्त, रवींद्र जायसवाल, सुशील सेठ बागी आदि मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल और प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल ने आरती की। खूबसूरत लाइटिंग और आतिशबाजी के बीच मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।