HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : शौर्य जागरण यात्रा प्रबंधन टोली की बैठक सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : शौर्य जागरण यात्रा प्रबंधन टोली की बैठक सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : शौर्य जागरण यात्रा प्रबंधन टोली की बैठक सम्पन्न

जौनपुर। आगामी 7 अक्टूबर को जौनपुर सीमा में प्रवेश करने वाली शौर्य जागरण यात्रा को लेकर बैठक हुई जहां बताया गया कि बजरंग दल के तत्वावधान में आगामी 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलने वाली शौर्य जागरण यात्रा जो 7 अक्टूबर दिन शनिवार को जौनपुर पहुंचकर विश्राम करके दूसरे दिन यानी 8 अक्टूबर दिन रविवार को गाजीपुर के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा के प्रबंधन हेतु कार्य योजना की रूप—रेखा को लेकर हुई बैठक में विभिन्न प्रकार के कार्यों की चर्चा की गयी। साथ ही यात्रा प्रमुख संकल्प मिश्र से यात्रा समापन तक समस्त विभागों का क्रमवार कार्य विभाजन करके दिये गये दायित्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की बात रखी गयी। सभी उपस्थितजनों ने एक मत से यात्रा के पालक अधिकारी उदयराज सिंह की सुझावों का समर्थन किया। बैठक में विभाग मंत्री समर बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष विमल सिंह, प्रांत गो रक्षा विभाग संयोजक विजय सिंह, आशुतोष सिंह, आनंद उपाध्याय, सुनील शर्मा, विकास सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read