HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : हिन्दी हमारे देश की पहचान है: राज यादव

JAUNPUR NEWS : हिन्दी हमारे देश की पहचान है: राज यादव

JAUNPUR NEWS : हिन्दी हमारे देश की पहचान है: राज यादव

जौनपुर। नगर के राजा श्रीकॄष्ण दत्त पीजी कालेज में शिक्षा शास्त्र के शोध छात्र राजकुमार यादव (राज) ने प्रतिस्पर्धा कोंचिंग क्लासेज जेसीज चौराहा में हिन्दी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र—छात्राओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि हिन्दी दिवस हर साल 14 सितम्बर को मनाया जाता है। जब भाषा के महत्व को याद दिलाने का अवसर मिलता है। हिन्दी भारत की राष्ट्रीय भाषा है और हमारे देश की विविधता का प्रतीक है। यह भाषा हमारे समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का भी प्रतीक है। श्री यादव ने कहा कि हिंदी दिवस पर हमें अपनी मातृभाषा के प्रति समर्पित रहना चाहिये। हिन्दी हमारे संविधान का अधिकार है और यह हमें अपने राष्ट्रीय एकता की ओर बढ़ाता है। हिन्दी को सीखना और उसे सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है, ताकि हमारे समृद्ध भाषा धरोहर को बचाया और बढ़ावा दिया जा सके। इस दिन हमें हिंदी के महत्व को समझना और बढ़ावा देने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि हमारी भाषा हमें हमेशा गर्वित और जुड़े रहने का अवसर दे। इस अवसर पर डॉ. एसके त्रिपाठी, कुंवर सिंह, हुमा बानो, उमेश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read