HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : मीनाक्षी यादव सपा अधिवक्ता संघ की प्रदेश सचिव मनोनीत

JAUNPUR NEWS : मीनाक्षी यादव सपा अधिवक्ता संघ की प्रदेश सचिव मनोनीत

JAUNPUR NEWS : मीनाक्षी यादव सपा अधिवक्ता संघ की प्रदेश सचिव मनोनीत

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर समाजवादी पार्टी अधिवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सिकंदर यादव ने प्रादेशिक कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यकारिणी में जौनपुर से अधिवक्ता मीनाक्षी यादव को सपा अधिवक्ता संघ के प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया। खबर फैलते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बधाइयां देने के लिये सगे संबंधियों का तांता लगा रहा। बता दें कि अधिवक्ता मीनाक्षी यादव जनपद के बेलापार पोस्ट नौपेड़वा की मूल निवासिनी हैं जो इस समय उच्च न्यायालय लखनऊ में कार्यरत हैं। सपा अधिवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में अध्यक्ष पद पर उनका चयन होने के बाद उनके द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है जिसमें प्रदेश के लगभग सभी जनपद से पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा रही हैं। इसके दृष्टिगत जनपद से मीनाक्षी यादव को प्रदेश सचिव बनाया गया है। वहीं मीनाक्षी यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। शाहगंज नगर अध्यक्ष अरशद अंसारी, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह, जसीम खान, अब्दुल्लाह राईन, मनोज यादव, कन्हैया लाल आदि ने मीनाक्षी यादव के नियुक्ति पर हाई कमान का आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read