HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : मच्छरों के काटने से डेंगू जैसी बीमारी उत्पन्न हो...

JAUNPUR NEWS : मच्छरों के काटने से डेंगू जैसी बीमारी उत्पन्न हो रही: चन्द्रेश

JAUNPUR NEWS : मच्छरों के काटने से डेंगू जैसी बीमारी उत्पन्न हो रही: चन्द्रेश

औषधि निरीक्षक ने जनपदवासियों से की सचेत रहने की अपील
विष्णु दत्त उपाध्याय
जौनपुर। औषधि निरीक्षक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन चन्द्रेश द्विवेदी ने बताया कि जनपद में वर्तमान में मच्छरों के काटने से डेंगू जैसी बीमारी उत्पन्न हो रही है। डेंगू बुखार के कारण डेंगू रोगियों का प्लेटलेट्स कम हो रहा है, रोगियों के प्लेटलेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जनपद के 6 ब्लड बैंकों में डेंगू पीड़ित मरीजों की प्लेटलेट्स की जरूरतों को पूरा करने की व्यवस्था की गयी है। लाइन बाजार स्थित आईएमए चैरिटेबल ब्लड सेन्टर, मड़ियाहूं पड़ाव, उमरपुर हरिबन्धनपुर स्थित ईशा हास्पिटल एण्ड ब्लड सेन्टर, जेसीज चौराहा स्थित कृष्णा हार्टकेयर एण्ड ब्लड सेन्टर, शाहगंज स्थित अनिता हास्पिटल एण्ड ब्लड सेन्टर एवं आर0के0 हास्पिटल एण्ड ब्लड सेन्टर, मछलीशहर स्थित श्रीराम हास्पिटल एण्ड ब्लड सेन्टर में व्यवस्था की गयी है। श्री द्विवेदी ने बताया कि उपरोक्त अंकित ब्लड बैंक से मरीजों अथवा उनके अभिभावकों द्वारा सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क पर प्लेटलेट्स प्राप्त किया जा सकता है। साफ-सफाई, प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के द्वारा समन्वित प्रयास किये जा रहे है। बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए क्या करें? एवं क्या न करें? के सम्बन्ध में समस्त जनपदवासियों से अपील है कि वे अपने घर में प्रयोग होने वाले गमले, कूलर, फ्रिज के ट्रे, एसी ट्रे, छत के ऊपर पडे़ टूटे—फूटे बरतन आदि में जलभराव न होने दें। बताना उचित होगा कि डेंगू का मच्छर एक चम्मच साफ पानी में भी प्रजनन कर सकता है। प्रत्येक सप्ताह घरेलू उपयोग के उपरोक्त पात्रों का पानी अवश्य रूप से गिरा दें। जनपद के समस्त टायर पंचर का कार्य करने वाले, कबाड़ का कार्य करने वाले, चाय बेचने, लस्सी बेचने, चाट, मिठाई की दुकान चलाने वाले व्यापारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया जाता है कि प्रयोग के बाद निष्प्रयोज्य खाली मिट्टी के बर्तन, थर्माकोल के बर्तन, प्लास्टिक के बर्तन को खुले में न फेकें अन्यथा बरसात के पानी भरने के कारण डेंगू मच्छर के ब्रिडिंग होने की संभावना रहेगी। श्री द्विवेदी ने कहा कि ग्राम प्रधानों से अनुरोध है कि किसी समारोह आदि में प्रयोग होने वाले निष्प्रयोज्य बर्तनों को गढ्ढा खोदवाकर उसमें ढंकवाकर रोग से बचने में सहयोग करें।वहीं जनपदवासियों से अपील है कि वे पूरी आस्तीन के कपडे पहने एवं सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। खुद से कोई दवा न लें। किसी भी प्रकार का बुखार होने पर नजदीक के राजकीय चिकित्सालय में आवश्य रूप से सम्पर्क करें। समस्त राजकीय चिकित्सालयों में जाँच एवं इलाज हेतु पर्याप्त संसाधन उपलब्ध है। किसी भी परिस्थिति से घबराने की आवश्यकता नहीं है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read