HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : विवाहिता ने बलात्कार व गर्भपात का लगाया आरोप

JAUNPUR NEWS : विवाहिता ने बलात्कार व गर्भपात का लगाया आरोप

JAUNPUR NEWS : विवाहिता ने बलात्कार व गर्भपात का लगाया आरोप

न्यायालय के आदेश पर महिला चिकित्सक समेत 11 पर मुकदमा दर्ज
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अरंद गांव निवासी विवाहिता ने अपने देवर समेत 11 लोगों के खिलाफ न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर जबरियन घर में बंद कर बलात्कार व दो बार गर्भपात समेत ससुराली जनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजिकृत कर मामले की जांच में जुटी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र के मजीरपट्टी गांव निवासी शीबा पुत्री एजाज कुरैशी का विवाह मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार अरंद गांव निवासी मोहम्मद अहमद उर्फ मुनाम के साथ हुआ था।विवाहिता का आरोप है कि शादी के थोडे दिन बाद पति रोजी रोटी के सिलसिले में कमाने के लिए दुबई चले गए थे। उस समय विवाहिता को दो माह का गर्भ भी रह गया था। जब विवाहिता के गर्भ की बात ससुराली पक्ष को पता चला तो उसके सास व नन्द ने फूलपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में ले जाकर गर्भपात करवा दिया जिसकी शिकायत विवाहिता ने अपने पति मोहम्मद अहमद को फोन द्वारा बताई। पति ने पत्नी से अपने सास नन्द समेत परिवार की बात मानने और शांत रहने की बात कही जिससे विवाहिता मानसिक तनाव में रहने लगी। पति के दबाव के बाद विवाहिता को सास नन्द व देवर आए दिन प्रताड़ित करने लगे।

आरोप है कि ससुराल में देवर अब्दुल्ला व सैफुल्ला विवाहिता के शरीर पर जबरियन हाथ फेरकर छेड़छाड़ करने लगे विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी देते थे। मार्च 2021 मे ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता से घर मे खाना न पकाने और होटल में खाने की बात कही। देर रात विवाहिता के देवर ने बाहर से क्रीम पाव लाकर दिया और खाने की बात कही तो पीड़िता ने उसे खा लिया। थोड़ी देर मे विवाहिता को चक्कर आने लगा तो देवर ने उसके साथ जबरियन बलात्कार कर उसका अश्लील विडियो बना लिया।

और विडियो वायरल करने की धमकी देकर आए दिन उसके साथ बलात्कार करता रहा जिसकी शिकायत पीडिता ने अपने पति व सास से किया लेकिन उसकी बात पर कोई विश्वास नही किया और फोन भी छीन लिया। जब पीड़ित का पति सऊदी अरब से घर आया तो पत्नी की तबियत खराब देखकर अल्ट्रासाउंड के लिए नवंबर 2021 को शाहगंज स्थित नूर हास्पिटल लाए तब पता चला कि पीडिता को पुनः 7 माह का गर्भ है। इस बात को छुपाने के लिए पति समेत ससुराल के सभी लोगों ने सलाह मशविरा कर आजमगढ़ जनपद के तकिया गांव निवासी ममिया ससुर एहसान के यहां छोडकर विदेश कमाने चला गया।
उसी दौरान जून 2022 में पीडिता को प्रसव पीड़ा होने लगा। ममिया ससुर एहसान व उनकी पत्नी रुखसाना ससुराली पक्ष के साथ फूलपुर स्थित डाक्टर सरिता राय ज्योति हास्पिटल लाए जहां पीडिता ने एक पुत्री को जन्म दिया। पीड़िता का आरोप है कि देवर को बचाने के लिए अस्पताल से नवजात समेत सारे डाकोमेंट को गायब कर दिया।और बताया की तुम्हारा आपरेशन हुआ है। बच्चा नही हुआ है। यह कहकर पीड़िता को धमकी देते हुए मायके छोडकर ससुराल के लोग चले गए। कुछ दिन बाद पति भी सऊदी से फोन पर तीन बार तलाक तलाक बोलकर तलाक की नोटिस भेज दिया। इसी बात से आहत होकर पीडिता शाहगंज कोतवाली पुलिस व पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी। कहीं से न्याय न मिलने से आहत पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस पुलिस ने संबंधित धाराओं में ससुराली पक्ष के रिश्तेदार अरंद गांव निवासी अब्दुल्ला व सैफुल्ला पुत्र लाल मोहम्मद व मोहम्मद अहमद उर्फ मुनाम पुत्र लाल मोहम्मद, उबैदुल्ला पुत्र लाल मोहम्मद, लाल मोहम्मद पुत्र अज्ञात, सेहरुन पत्नी लाल मोहम्मद, अलकमा पुत्री लाल मोहम्मद, बेबी पुत्री लाल मोहम्मद, आजमगढ़ जनपद के तकिया गांव निवासी एहसान पुत्र अज्ञात व रुखसाना पत्नी एहसान व डाक्टर सरिता राय ज्योति मेडिकल हास्पिटल फूलपुर आजमगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read