JAUNPUR NEWS : दिव्यांग पीड़ित ने वीडियो जारी कर चन्दवक पुलिस पर लगाया आरोप
न्याय न मिलने पर परिवार समेत आत्मदाह करने की दी धमकी
मामले की पुष्टि के लिये सम्पर्क करने पर हर बार की तरह इस बार भी फोन काटे प्रभारी निरीक्षक
अमित गुप्ता
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी दिव्यांग अनिल निषाद पुत्र तिलकधारी निषाद ने 2 मिनट 51 सेकंड का वीडियो जारी कर चंदवक पुलिस, डायल 112 व सगे भाई पर आरोप लगाते हुए न्याय न मिलने पर पूरे परिवार समेत आत्मदाह करने की धमकी देता नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। किसी ने वीडियो को ट्वीट कर दिया मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में होते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया।
वायरल वीडियो में अनिल पत्नी, बेटी, वृद्ध मां, दो बेटों के साथ घर के बरामदे में है। अपने आपको एक हाथ, एक पैर से दिव्यांग बताते हुए कह रहे हैं कि पत्नी, बेटी की हालत गंभीर है, इलाज शुरू है। अपने बड़े भाई, भतीजी, भाभी पर मारपीट की बात व पुलिस के सामने ही भाई द्वारा दरवाजे में ताला लगाने का आरोप लगाया। बताया कि मारपीट के बाद जब हम दोनो लोगो को थाने में बुलाया गया तो मेरे भाई को बैठने के लिए कुर्सी दी गई और मुझे जमीन पर काफी देर तक बैठाने के बाद मेरी तहरीर बदलवाकर अपने मन माफिक तहरीर लिखकर मेरी बीबी से जबरन हस्ताक्षर कराकर गालियां देकर थाने से भगा दिया गया। अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो परिवार समेत आत्मदाह कर लेंगे। वीडियो की पुष्टि हमारा अखबार नहीं कर रहा है।
खबर से खुन्नस खाये थानाध्यक्ष विजयशंकर सिंह से जब कभी फ़ोन पर किसी घटना की जानकारी हेतु संपर्क उनके सुरक्षित मोबाइल नम्बर व cug नंबर से किया जाता है तो फ़ोन को डिसकनेक्ट करते जाते हैं। ठीक ऐसा ही इस बार भी हुआ। 4 बार पूरी घंटी बजने के बाद व कुछ समय अंतराल कर पुनः संपर्क करने पर फ़ोन को काटते नजर आये। क्या ऐसी लापरवाही एक जिम्मेदार प्रशानिक अधिकारी को शोभा देता है जिसके भरोसे जिला प्रशाशन ने एक पूरे थाना की कमान सौंपी है, यह बात विचारणीय है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













