JAUNPUR NEWS : नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में मनी गांधी जयंती
विपिन तिवारी
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय गांधी जयंती उपलक्ष्य में नगर पंचायत में सर्वप्रथम सुबह 9 बजे अधिशासी अधिकारी डा० अनुपम सिंह व अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश सोनकर द्वारा सभासदों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया। अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं सभासदों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व जय जवान जय किसान का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री के फोटो का माल्यार्पण किया। इसके बाद अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों के बारे में बताया।अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वार्ड नम्बर 4 बंजारेपुर सभासद छंगन लाल सोनकर ने विचार व्यक्त किया। सफाई में अच्छा कार्य करने वाले 5 सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभासद शीशवंश सिंह, मो0 तौफीक, डी०पी० पाल, अतीक अहमद, अजीत विश्वकर्मा, प्रतिनिधि सभासद सलामुद्दीन, सन्नी गुप्ता, नगर पंचायत के हरेन्द्र बिन्द, नाहर यादव, रविन्द्र यादव, विपिन सोनकर, अवनीश सिंह आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।














