HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : बच्चों ने निकाली स्वच्छता जागरुकता रैली

JAUNPUR NEWS : बच्चों ने निकाली स्वच्छता जागरुकता रैली

JAUNPUR NEWS : बच्चों ने निकाली स्वच्छता जागरुकता रैली

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सोमवार को सेन्ट डेविड स्कूल पक्का पोखरा के छात्रों ने स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली जो नगर के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया। सेन्ट डेविड स्कूल व जेसीआई शाहगंज संस्कार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रैली को विद्यालय से कोतवाली के निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्वच्छता के लिए विभिन्न नारे लिखी तख्तियों को लेकर बच्चे तेलियाना मोहल्ला, एराकियाना चौक, नूर मस्जिद तिराहा, रामलीला भवन, पश्चिमी कौडिय़ां मोहल्ला होते हुए विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई जहां वक्ताओं ने स्वच्छता पर अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक रईस खान, संस्थाध्यक्ष मो. सरफराज, मंडल समन्वयक गुलाम साबिर, रजा हुसैन, मिन्हाज एराकी, सेराज आतिश समेत तमाम अध्यापक, छात्र, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read