Jaunpur News : महिला चेतना समिति ने ग्रामीण महिलाओं को कराया थाना भ्रमण
थाना परिसर में आयोजित हुआ पुलिस व महिला मीट कार्यक्रम
विनोद कुमार
चन्दवक, जौनपुर। महिला चेतना समिति के नेतृत्व व लोक चेतना समिति केराकत के सहयोग से महिलाओं को संविधान के अंतर्गत मिले अधिकार व उन अधिकारों को सुरक्षित व संरक्षित रखने के लिये बने कानून की जानकारी व अपने अंदर के भय व संकोच को दूर करने के लिये चंदवक थाना के भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जमुआ, उमरवार, देवराई, रामगढ़, भैसा, घुड़दौड़, बरईछ समेत 7 ग्राम पंचायत से दर्जनों महिलाओं की भागीदारी रही। चंदवक थाना प्रभारी विभुति नारायण राय द्वारा महिलाओं के साथ होने वाले हिंसा व लैंगिक भेदभाव पर समझ बनाया गया व संविधान द्वारा मिले अधिकारों की जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति प्रभारी आरती पांडेय, भारती सिंह, सत्यवती ने कहा कि महिलाएं निसंकोच व बिना डर के थाने पर आएं और यदि कहीं भी महिलाओं के साथ हिंसा हो रही हो तो रिपोर्ट लिखवायें। मिशन शक्ति महिला हेल्प डेस्क महिलाओं के सुरक्षा व अधिकार के लिए ही बनाया गया है। तत्पश्चात मिशन शक्ति प्रभारी द्वारा 1081, 1090, 1098, 112 के हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग कर महिलाओं के साथ हो रही हिंसा पर रोक लगाएं और महिला अधिकारों की रक्षा करें व प्रशासन का सहयोग करे आप आप जागरूक होगी तो देश मजबूत होगा। कार्यक्रम में आशा, रितू, रविता, गीता, सरिता, मुन्नी, मीरा, लक्षमीना, सावित्री, लोक चेतना समिति से अनिल कुमार, दीपमाला, शीला, ज्योति की भागीदारी रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।