HomeJaunpurJaunpur News: मां धर्मा देवी फाउण्डेशन ने किया पौधरोपण

Jaunpur News: मां धर्मा देवी फाउण्डेशन ने किया पौधरोपण

Jaunpur News: मां धर्मा देवी फाउण्डेशन ने किया पौधरोपण

राकेश शर्मा/विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के एसएन कालेज आफ फार्मेसी लखौवा बाजार बाबूपुर में मां धर्मा देवी फाउण्डेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, राष्ट्रीय प्रवक्ता राष्ट्रीय नाई महासभा अनिल शर्मा द्वारा कालेज के प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। जिसका शुभारम्भ वन महोत्सव के अंतर्गत मुख्य अतिथि ने आम का पौधा लगाकर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक आम के पेड़ को बहुत ही बड़ी प्राथमिकता दी जाती है। फलों का राजा आम अमृत समान है। बता दें कि मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के नेतृत्व में कुल 60 पौधे रोपित किए गए तथा पर्यावरण जागरूकता के साथ साथ वृक्षों के रख रखाव का भी संकल्प लिया गया। कालेज प्रबन्धक सन्तोष कुमार अग्रहरि ने मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि आज जैसे यह ट्रस्ट पिछले 5 वर्षों से लगातार पौधा लगाने का कार्य करती चली आ रही है। उसी तरह से भारत के हर नागरिक को मां के नाम से एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस मौके पर मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी गुलाब चंद महराज ने कहा कि समाज के हर नागरिक का यह पहला कर्तव्य है कि पर्यावरण में संतुलन बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधा लगायें। जितने वृक्ष होंगे उतना ही मनुष्य को आक्सीजन मिलेगा। इस मौके पर संस्था संरक्षक स्वामी गुलाब चंद महराज जी, प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन शुक्ला, संस्था महामंत्री राजेश कुमार गौतम, संस्था सचिव सूर्या राय, जिलाध्यक्ष शिवम सिंह, मंडल उपाध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, स्वदेश कुमार, सन्तोष कुमार शर्मा, आरके विश्वकर्मा, बब्लू निषाद, राकेश कुमार शर्मा, अमर शर्मा आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read