Jaunpur News: नवनियुक्त लेखपालों को दिया गया नियुक्ति पत्र
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। नवनियुक्त लेखपालों को बुधवार को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। एसडीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित समारोह में 35 लेखपालों ने नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। एसडीएम ने सभी को अपने कर्तव्यों की जिम्मेदारी और ईमानदारी से पालन करने की बात कही।
तहसील स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि संतोष पाण्डेय भी मौजूद रहे। बता दें कि शाहगंज तहसील में 45 नए लेखपालों की नियुक्ति हुई है जिनमें से 35 लेखपालों ने नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। इस मौके पर एसडीएम शैलेंद्र कुमार ने कहा कि लेखपाल का पद बड़ी जिम्मेदारी का होता है। इसमें राजस्व संबंधी मामलों में सीधे फील्ड पर काम करना और ग्रामीणों के साथ तारतम्य बैठाना होता है। इसके लिए जरूरी है कि लेखपाल अपनी जिम्मेदारी संजीदगी से निभाएं। इस मौके पर तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, लेखपाल विवेक सिंह, ऋतुराज चौधरी, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














