HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर विंग ने लगाया ट्रस्ट...

JAUNPUR NEWS : जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर विंग ने लगाया ट्रस्ट शॉप

JAUNPUR NEWS : जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर विंग ने लगाया ट्रस्ट शॉप

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर विंग द्वारा सोमवार को नगर में ट्रस्ट शॉप लगाया गया। लोगों में ईमानदारी की भावना विकसित करने के लिये घासमंडी चौक पर लगाये गये इस विशेष दुकान में कोई दुकानदार नहीं था। लोगों को स्वयं सामान खरीदकर उसकी राशि वहां रखे बक्से में रखनी थी। जेजे चेयरमैन आदित्य अग्रहरि ने बताया कि जेसीआई इंडिया के दिशा निर्देश पर 22 से 29 जुलाई के बीच जूनियर जेसी सप्ताह का आयोजन देश भर में हो रहा है। इस सप्ताह के तीसरे दिन सोमवार को घासमंडी चौक पर ट्रस्ट शॉप का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष दिनेश चन्द्र गांधी ने कहा कि इस दुकान का उद्देश्य लोगों को नैतिक रूप से समृद्ध बनाना और उनमें ईमानदारी की भावना विकसित करना है। विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष अभिषेक अग्रहरि ने कार्यक्रम के उद्देश्य को अनूठा बताया और शानदार कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिये जेजे टीम की सराहना की। अध्यक्ष निर्भय जायसवाल ने बताया कि जूनियर विंग द्वारा सप्ताह भर जनोपयोगी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम संयोजक शिवांश जायसवाल ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष दीपक जायसवाल, दिवाकर मिश्र, आशीष जायसवाल, जेसीआई फूलपुर कुंवर के अध्यक्ष धीरज मिश्रा, सचिव कार्तिक अग्रहरि, धीरज जायसवाल, उज्ज्वल सेठ, जेजे वीक चेयरमैन आयुष अग्रहरी, आर्यन अग्रहरी, ऋषि अग्रहरि, आदित्य जायसवाल आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read