HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : मानवता की सेवा के लिये जाना जाता है जेसीआई

JAUNPUR NEWS : मानवता की सेवा के लिये जाना जाता है जेसीआई

JAUNPUR NEWS : मानवता की सेवा के लिये जाना जाता है जेसीआई

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना का जेसीआई सप्ताह जो पूरे भारत में 9 से 15 सितंबर तक चलने वाला है। जौनपुर में भी इसका आगाज हो गया। सप्ताह के प्रथम दिन संस्था के सदस्यों ने नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य चेकअप कैंप का आयोजन नखास स्थित केसरवानी क्लिनिक पर डा. हृदय मोहन केसरवानी की उपस्थिति में संस्थाध्यक्ष सोनी जायसवाल के नेतृत्व में किया। संस्थाध्यक्ष ने सभी पूर्व अध्यक्षों और सदस्यों के साथ शिविर में आए लोगों का स्वागत किया। शिविर के उपरांत संस्था द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर जो जिला अस्पताल पर आयोजित था, में सदस्यों के साथ सामान्य नागरिकों ने भी रक्तदान किया। कार्यक्रम संपन्न कराने में जेसीआई सप्ताह चेयरपर्सन/सचिव मीरा अग्रहरि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम संयोजक/पूर्व अध्यक्ष कल्पना केसरवानी ने कार्यक्रम संपन्न कराने में अपनी विशेष भूमिका अदा की। संस्थापक अध्यक्ष मेघना रस्तोगी ने कहा कि जेसीआई मानवता की सेवा के लिए जाना जाता है। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता, चारू शर्मा, रीता कश्यप, सरला महेश्वरी, अंजू पाठक, रिचा गुप्ता, इंदिरा जायसवाल, संचिता बैंकर, मीना गुप्ता, ममता कश्यप, ज्ञानेश्वरी गुप्ता, ज्योति श्रीवास्तव, अंजना गुप्ता, अनीता गुप्ता, शारदा गुप्ता, निशा गुप्ता आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन सप्ताह चेयरपर्सन मीरा अग्रहरि ने किया। अन्त में पूर्व अध्यक्ष कल्पना केसरवानी ने आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read