HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : आम आदमी पार्टी में महिलाओं का कारवां तेजी से...

JAUNPUR NEWS : आम आदमी पार्टी में महिलाओं का कारवां तेजी से बढ़ रहा: रेखा जायसवाल

JAUNPUR NEWS : आम आदमी पार्टी में महिलाओं का कारवां तेजी से बढ़ रहा: रेखा जायसवाल

महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव का जनपद आगमन पर हुआ स्वागत
जौनपुर। आम आदमी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रेखा जायसवाल का आगमन जौनपुर के लाइन बाजार स्थित पार्टी कार्यालय पर हुआ। महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अनीता मिश्रा एवं संचालन जिला महासचिव पूजा सिंह ने किया। बैठक का नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अतुल तिवारी, महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष साधना त्रिपाठी, जिला सचिव अंतिमा मिश्रा, वनीता सोनी, रम्मा सिंह, रीता द्विवेदी, विनीता सोनी, इसरावती बिन्द सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर जनपद आगमन पर आयीं प्रदेश महासचिव रेखा जायसवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी में महिलाओं का कारवां लगातार तेजी से बढ़ रहा है, क्योंकि महिलाओं को आप पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्य दिल्ली एवं पंजाब में अत्यधिक पसंद आ रहे हैं, इसलिए लगातार तेजी से महिलाएं आप पार्टी से जुड़ रही हैं। इसी के साथ उन्होंने महिला प्रकोष्ठ की जनपद की टीम को महिला टीम को और आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं, क्योंकि लगातार महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं, इसलिए योगी सरकार को आम आदमी पार्टी पंजाब राज्य के भगवंत मान सरकार से सीखना चाहिए। कानून व्यवस्था को सही और अच्छे तरीके से कैसे चलाया जाता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read