HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : बीज का वितरण कर किसानों को दी गयी फसलों...

JAUNPUR NEWS : बीज का वितरण कर किसानों को दी गयी फसलों की जानकारी

JAUNPUR NEWS : बीज का वितरण कर किसानों को दी गयी फसलों की जानकारी

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड मुख्यालय पर सोमवार को किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ जहां निःशुल्क बीज भी वितरित किया गया। गोष्ठी में किसानों को खरीफ की फसल को लेकर काफी जानकारी दी गयी। गोष्ठी में वस्तु विषय विशेषज्ञ शिवानंद मौर्या, एडीओ कृषि आशीष त्रिपाठी, पीयूषकांत मौर्य ने किसानों को खरीफ की फसलों जिसमें धान, मक्का, कोदो, सावां, तिल्ली, अरहर बोने तथा खर—पतवार के खत्म केने की दवाएं सहित अनेक आवश्यक सुझाव दिये।

साथ ही किसानों से कहा कि जब भी किसी फसल में रोग का असर हो दवा छिड़कें। इस दौरान किसानों को ब्लॉक प्रमुख वंशराज अनमोल सिंह के हाथों सावां व कोदो के बीज का निःशुल्क मिनी किट दिया गया। कार्यक्रम में शशिकांत पाठक, अजय सिंह, अनिल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read