HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : इनर व्हील क्लब जौनपुर का पदग्रहण समारोह सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : इनर व्हील क्लब जौनपुर का पदग्रहण समारोह सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : इनर व्हील क्लब जौनपुर का पदग्रहण समारोह सम्पन्न

अध्यक्ष सरोज, सचिव सोभा सहित पूरी टीम ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
जौनपुर। इनर व्हील क्लब जौनपुर की 8वीं नई टीम ने मंच सज्जा किया। निवर्तमान अध्यक्ष मृदूला सिंह ने नई अध्यक्ष सरोज सिंह को कॉलर पिन लगाकर प्रभार सौंपा। नई अध्यक्ष ने प्रभार ग्रहण के बाद क्लब के सदस्यों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में क्लब की नई टीम में ममता मिश्रा (उपाध्यक्ष), शोभा सिंह (सचिव), रंजना शुक्ला (एडिटर), संध्या सिंह (कोषाध्यक्ष), डॉ. पूनम मिश्रा (आईएसओ) ने पद ग्रहण किया। वर्ष 2023-24 के लिए इनर व्हील क्लब की नई टीम की पदग्रहण समारोह का शुभारंभ चार्टर अध्यक्ष नीलम सिंह, सुनीता सिह एवं दीपमाला जायसवाल ने क्लब की सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

अध्यक्ष सरोज सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आंतरिक पहिया का नेतृत्व करना जरूरतमंदों और वंचितों की मदद करने का एक अवसर है। यह हम लोगों का सौभाग्य है कि इस वर्ष इनरव्हील क्लब अपना 100वां वर्षगांठ मना रहा है। पूर्व चार्टर प्रेसिडेन्ट नीलम सिंह ने इस संस्था की नीव रखी थी जिसे पूर्व अध्यक्ष सुनीता सिंह, दीपमाला जायसवाल, जूही सिंह ने अपनी मेहनत से यहॉ तक पहुँचाया है। क्लब में नये सदस्यों को पिन लगाकर सदस्यता ग्रहण कराया गया।

समारोह में अतिथि रोटरी क्लब अध्यक्ष सीए सुजीत अग्रहरि एवं निवर्तमान अध्यक्ष अनिल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह एवं रविकान्त जायसवाल ने क्लब के स्थापना से सम्बधित जरूरी बातें बतायीं। सखी वेलफेयर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने महिला के उत्थान एवं महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी बताया। रोटेक्ट क्लब अध्यक्ष शेखर गुप्ता के अलावा क्लब के कई महिला सदस्य शामिल थीं। अन्त में अधिक संख्या में पौधा देकर पर्यावरण का संदेश दिया। अन्त में सचिव शोभा सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read