JAUNPUR NEWS : जमीनी विवाद में जमकर चला लाठी, बांका, ईट-पत्थर, तीन घायल
सौरभसिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में शनिवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों की तरफ से लाठी, डंडे, ईट- पत्थर व बांका चला जिससे दोनों पक्षो से कुल 3 लोग घायल हो गए जिसमें एक की हालत गम्भीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी भारत लाल यादव व कृपाशंकर यादव के परिवार के बीच दिन में लगभग नौ बजे जमीन के विवाद को लेकर कहासुनी हुई।
बात बढ़ी तो दोनों तरफ से लाठी, डंडा, ईट, पत्थर व बांका चलने लगा। मारपीट में एक पक्ष से जितेंद्र यादव के सिर में चोट लगने से वह लहूलुहान हो गए तो दूसरे पक्ष से अंतिमा यादव व आंनद यादव को चोट लगी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। जितेंद्र के सिर में ज्यादा चोट लगने से उनकी हालत गम्भीर बताई जा रही है। दोनों पक्षों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













