मोबाइल की कॉल डिटेल से पुलिस ने ब्लाइण्ड मर्डर मिस्ट्री का किया खुलासा
संतोष तिवारी
मैनपुरी। विगत 22 अक्टूबर को थाना कुर्रा क्षेत्र के बिलिन्दा नहर पुल के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा जनपद इटावा के थाना चौबिया के गांव नगला दलजीत निवासी राजेश कुमार की अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या कर गयी थी। पुलिस ने गहनता से जांच की तो मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल से हत्या का सुराग पुलिस के हाथ लगा जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जनपद इटावा के थाना सैंफई के गांव नगला नत्थू निवासी शैलेन्द्र यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो गिरफ्तार अभियुक्त शैलेन्द्र यादव ने हत्या का गुनाह कबूल कर लिया।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त शैलेंद्र यादव ने बताया कि उसके घर के सामने एक विधवा महिला रहती है जिससे उसके प्रेम संबंध थे उसी महिला के मृतक राजेश से भी प्रेम संबंध थे इसी बात को लोकर उसके राजेश की हत्या को अंजाम दिया। अभियुक्त शैलेन्द्र यादव की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त शैलेंद्र यादव को जेल भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













