JAUNPUR NEWS : शीतला चौकियां धाम में देव दीपावली महोत्सव 7 नवम्बर को मनेगा
विपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। विगत कई वर्षों की भाती इस वर्ष भी देव दीपावली महोत्सव का आयोजन शीतला चौकियां धाम में किया गया है। इस बार 8 नवम्बर कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण लगने के दौरान मन्दिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इस बात को लेकर मां श्री शीतला कार्यसमिति के बैनर तले बैठक हुई।
बैठक के दौरान कार्यसमिति के अध्यक्ष विनय त्रिपाठी ने बताया कि इस बार समिति ने यह निर्णय लिया कि आगामी कार्तिक पूर्णिमा 8 नवम्बर को चन्द्र ग्रहण लगने के दौरान मन्दिर के कपाट बंद हो जाएंगे। इसके मद्देनजर देव दीपावली महोत्सव में एक दिन पूर्व 7 नवम्बर को मनाई जाएगी। ग्रहण काल को देखते हुए दिन परिवर्तित किया गया है। इस मौके पर जयबिंद माली, संजय माली, अनील सोनकर, बसंत माली, आकाश गिरी, विनय गिरी, सचिन गिरी, विनय माली, पवन दुबे, रंजन दुबे, सतीश माली, सुजीत त्रिपाठी, धीरज त्रिपाठी, गौतम गिरी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










