HomeJaunpurJaunpur News: शाहगंज यूनिट के अध्यक्ष नामित किये गये इम्तियाज अहमद

Jaunpur News: शाहगंज यूनिट के अध्यक्ष नामित किये गये इम्तियाज अहमद

  • शाहगंज यूनिट के अध्यक्ष नामित किये गये इम्तियाज अहमद

तेजस टूडे सं.
शाहगंज, जौनपुर। ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत की बैठक मुफ्ती अबू हुरैरा नदवी के आवास पर हुई जहां संगठन के कार्यालय से आए मौलाना अरशद नदवी और मौलाना नजमुस्साकिब नदवी गाजीपुरी ने शिरकत किया। इस दौरान इम्तियाज अहमद नदवी को शाहगंज यूनिट का अध्यक्ष नामित किया गया। वहीं मुफ्ती अबू हुरैरा नदवी, यासिर नदवी, मौलाना आसिफ नदवी और मुफ्ती अबूजर कासमी को यूनिट का सदस्य नामित किया गया।
बैठक में ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत के उद्देश्यों और मौजूदा दौर में इसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारा, आपसी सम्मान और सेवा-भाव को बढ़ावा देना आज के समय की महत्वपूर्ण जरूरत है। ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत की विचारधारा मौलाना अबुल हसन अली हसनी नदवी के पैगाम-ए-इंसानियत से जुड़ी है। संगठन का मूल उद्देश्य इंसानों के बीच प्रेम, सहानुभूति, शांति, सद्भाव और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है। यह आंदोलन लोगों को धार्मिक, सामाजिक और अन्य मतभेदों से ऊपर उठकर एक-दूसरे के साथ सद्भावपूर्ण व्यवहार करने, जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में भलाई एवं मानवता का वातावरण पैदा करने के लिए प्रेरित करता है।

 

 

 

 

 

Must Read