HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जर्जर तार व लो वोल्टेज से परेशान हैं इमामपुरवासी

JAUNPUR NEWS : जर्जर तार व लो वोल्टेज से परेशान हैं इमामपुरवासी

JAUNPUR NEWS : जर्जर तार व लो वोल्टेज से परेशान हैं इमामपुरवासी

युवा समाजसेवी सुजीत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय तहसील मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्रामसभा इमामपुर ब्लॉक खुटहन में बिजली की समस्या से ग्रामवासी बहुत परेशान हैं। जिसको लेकर युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि ग्रामसभा इमामपुर बाजार की बिजली का तार गौसपुर ट्रांसफर से आया है लेकिन तार अत्यंत जर्जर होने के कारण आये दिन तार गिरा रहता है या लो वोल्टेज या फेस उड़ जाने से बाजार में अंधेरा छाया रहता है। शेखूपुर फिटर से ट्रांसफार्मर होते हुए इमामपुर गांव में बिजली का तार आया है जो आये दिन खराब रहती है या लो वोल्टेज हो जाने से घनी आबादी वाले क्षेत्रीय लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन सभी समस्या को लेकर युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अपर अभियंता विद्युत विभाग शाहगंज को ज्ञापन देकर तार बदलवाने व लो वोल्टेज तथा बिजली को सही करने की मांग किये। इस मौके पर रितेश अग्रहरि, शुभम अग्रहरि, जितेन्द्र मोदनवाल, मंगेश तिवारी, अखिलेश विश्वकर्मा, दिनेश सोनी, शैलेश अग्रहरि, गुड्डू सोनी, नागू गौतम आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read