HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : दलित महिला से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS : दलित महिला से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS : दलित महिला से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने 12 घंटे के अंदर दलित महिला से दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि बड़ाऊ यादव उर्फ नितिन यादव पुत्र उधव यादव उर्फ देवमणि यादव निवासी ग्राम कोढा को जहाँसापुर चौराहे से बुधवार की सुबह गिरफ्तार किया गया। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला द्वारा तहरीरी सूचना दी गयी कि पीड़िता अनुसूचित जाति की है। मंगलवार की शाम करीब 4 बजे उक्त आरोपित ने उसे अपनी मुर्गीशाला में ले जाकर जबर्दस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसका मुकदमा कोतवाली में पंजीकृत है। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर द्वारा मामले की जाॅच की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read