JAUNPUR NEWS : सेमरी ग्रामसभा की बेशकीमती जमीन पर भू—माफियाओं का अवैध कब्जा
ग्रामसभा की जमीनों का धड़ल्ले से हो रहा क्रय—विक्रय, तहसील प्रशासन ने साधी चुप्पी
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के मुंगराबादशाहपुर ब्लाक स्थित सेमरी ग्राम समाज की करोड़ों की राजस्व अभिलेखों में दर्ज नवीन परती, खाद गड्ढा, रास्ता, खेल का मैदान, ऊसर खाते की बेशकीमती जमीन पर भू—माफियाओं ने कब्जा जमा लिया है। सार्वजनिक संपत्ति पर अतिक्रमण कर क्रय-विक्रय व निर्माण किये जाने का आरोप लगाया गया है। बता दें कि ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिये भारतीय किसान यूनियन के जिला संयोजक राजनाथ यादव, ग्रामवासी अम्बुज तिवारी, सुरेश तिवारी, सुनील तिवारी आदि ने दर्जनों शिकायती पत्र मुख्यमंत्री पोर्टल, मुख्य सचिव, अध्यक्ष राजस्व परिषद उ.प्र., जिलाधिकारी जौनपुर, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार मछलीशहर आदि को शिकायती पत्र दिया। जांच भी नायब तहसीलदार मुंगरा, राजस्व निरीक्षक, हल्का लेखपाल द्वारा की गई लेकिन आज तक न भू—माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही हुई और न ही अतिक्रमित जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। हद तो तब हो गई जब ऊसर खाते की जमीन आ.न.1394 मि. में 150 वर्ग मीटर जमीन भू—माफिया ने नोटरी द्वारा क्रेता से 6 लाख 75 हजार रुपये लेकर विक्रय कर दिया जो ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बाबत उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसी कोई शिकायत मिली तो जांचकर कार्यवाही होगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










