HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : इण्टरनेट पर बढ़ रही हिन्दी में सामग्रीः प्रो. अविनाश

JAUNPUR NEWS : इण्टरनेट पर बढ़ रही हिन्दी में सामग्रीः प्रो. अविनाश

JAUNPUR NEWS : इण्टरनेट पर बढ़ रही हिन्दी में सामग्रीः प्रो. अविनाश

पूविवि में मनाया गया हिन्दी दिवस समारोह
अजय विश्वकर्मा/विरेन्द्र यादव
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय में गुरुवार को हिंदी दिवस समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा का प्रयोग गर्व से करना चाहिए।भाषा ही हमें जोड़ती है। आज इंटरनेट पर हिंदी भाषा सामग्रियों में लगातार वृद्धि हो रही है। इंटरनेट पर अंग्रेजी के बाद हिंदी के सबसे अधिक विषय-वस्तु उपलब्ध है।विश्व के कई देशों के विश्वविद्यालयों में हिंदी की पढ़ाई हो रही है। इस दौरान उन्होंने स्वरचित एक कविता भी सुनाया। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने कहा कि विश्व भर में ऐसी कोई भी जानकारी नहीं जो हिंदी में उपलब्ध न हो। किसी भी देश के विकास और उन्नति में मातृभाषा का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इस दौरान उन्होंने एक गीत भी प्रस्तुत किया। प्रो. देवराज सिंह ने कहा कि हिंदी भाषा का प्रयोग अब आईटी कंपनियां भी कर रही है। हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार में शिक्षकों और छात्रों का योगदान भी आवश्यक है। अध्यक्षता करते हुए प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार में फिल्म और टीवी धारावाहिक काफी अहम भूमिका निभाते हैं। हिंदी भाषी क्षेत्र के रहने वाले हम सभी देशवासियों की भी यह जिम्मेदारी बनती है कि हम जहाँ भी जायं, वहाँ हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार करें। संचालन विद्युत मल एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. रवि प्रकाश ने किया। इस अवसर पर उप कुलसचिव अमृत लाल, सहायक कुलसचिव बबिता, अजीत सिंह, अवधेश कुमार, डॉ प्रवीण सिंह सहित तमाम छात्र छात्राएं मौजूद रहीं। इसके पहले जनसंचार विभाग में भी हिंदी दिवस मनाया गया। इसमें डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ. सुनील कुमार ने विचार व्यक्त किया। जनसंचार के छात्र आशीष पाल ने रामधारी सिंह दिनकर की रश्मिरथी का धारा प्रवाह पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन संस्कार श्रीवास्तव ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read