HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जौनपुर में उबाल: अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार का...

JAUNPUR NEWS : जौनपुर में उबाल: अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

JAUNPUR NEWS : जौनपुर में उबाल: अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
अजय पाण्डेय
जौनपुर। हापुड़ के अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज का मामला ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। आग भड़कती जा रही है। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर गुरुवार को दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक हापुड़ के डीएम—एसपी का तबादला, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ करवाई, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू होने, घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा इत्यादि मांगे पूरी नहीं हो जातीं तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन को और विराट रूप दिया जाएगा। अधिवक्ताओं को इस बात को लेकर ज्यादा गुस्सा है कि 15 दिन से पूरे प्रदेश में हो रहे अधिवक्ताओं के आंदोलन के बावजूद सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही। उप्र सरकार के किसी नेता ने कार्रवाई करना तो दूर, दोषी पुलिसकर्मियों के कृत्य की निंदा तक नहीं की। विरोध प्रदर्शन में अध्यक्ष जितेंद्र नाथ उपाध्याय, मंत्री अनिल सिंह, अजीत सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, शरतेंदु चतुर्वेदी, सीपी दुबे, बृजेश निषाद, घनश्याम यादव, मनीष सिंह, मो. उस्मान, रमेश चंद्र पाल, विशाल यादव, शहंशाह हुसैन, मृदुल यादव, ओम प्रकाश पाल, सुरेंद्र प्रजापति, विनय सिंह, निलेश निषाद, अवधेश यादव, सुजीत निषाद, अरविंद सिंह, समीर यादव, संदीप यादव, रामदेवल यादव, अरविंद तिवारी, पंकज त्रिपाठी, सूबेदार यादव, धीरेंद्र उपाध्याय, प्रशांत उपाध्याय, विकास तिवारी, राजन तिवारी, अवनीश चतुर्वेदी, अभिनव मिश्रा, शैलेश मिश्रा समेत काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।

अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज निन्दनीय: राजन तिवारी
जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर हापुण में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर किये गये लाठीचार्ज एवं अभद्रता के विरोध में अधिवक्ताओं द्वारा चलाई जा रही हड़ताल व मांगों के समर्थन में दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ एवं कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष व मंत्री को जिला कांग्रेस कमेटी (विधि विभाग) के अध्यक्ष राजन तिवारी द्वारा समर्थन पत्र सौंपा गया। इस मौके पर श्री तिवारी ने कहा कि 70 वर्षों तक कांग्रेस के शासन में अधिवक्ताओं के साथ ऐसी बर्बरता कभी नहीं हुई। न्याय दिलाने वाले अधिवक्ता न्याय के लिये आज सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी आश्वस्त करती है कि अधिवक्ताओं के आंदोलन में पूरे दमखम से उनके साथ खड़ी रहेगी। राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश दोषी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित करके उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने एवं शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान अधिवक्ताओं पर दर्ज सभी मुकदमों को वापस लेने सहित कुल 5 बिंदुओं पर उत्तर प्रदेश सरकार से मांग किया है। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर पाठक, विजय प्रताप सिंह, अधिवक्ता अभिषेक उपाध्याय, शिव मिश्रा, विकास तिवारी, मुकेश पांडेय, प्रशांत उपाध्याय, मृत्युंजय तिवारी, धर्मेंद्र निषाद आदि उपस्थित रहे।

तहसील में अधिवक्ताओं का आन्दोलन जारी
न्यायिक कार्य ठप कर तहसील गेट पर मुख्यमंत्री का फूंका गया पुतला
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुये बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में बार कौंसिल आफ उ.प्र. के आह्वान पर तहसील में अधिवक्ताओं ने गुरुवार को न्यायिक कार्य ठप कर धरना दिया। बाद में तहसील के मुख्य द्वार उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य मंत्री का पुतला फूंका। अधिवक्ताओं ने मांग किया कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हापुड़ का तत्काल स्थानांतरण किया जाय। अधिवक्ताओं के साथ महिला अधिवक्ता पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया जाय। अधिवक्ताओं के विरुद्ध दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लिये जांय। प्रदेश में तत्काल एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाय। घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा दिया जाय। इस अवसर पर बार के अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद, महामंत्री बनवारी राम मौर्य, दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, अजय यादव, श्याम सुंदर यादव, विपिन मौर्य, बृजेश यादव, बाबा रमेश यादव, रमाशंकर पटेल, सुरेश यादव, राम सिंह पटेल, अनिल मौर्य, उदय प्रताप यादव, शिव प्रसाद मिश्रा, जितेंद्र यादव, विवेक यादव, अमर बहादुर यादव, राहुल तिवारी, अतुल श्रीवास्तव, प्रभाकर द्विवेदी, अरुण श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, योगेंद्र नाथ, मनमोहन तिवारी, विनय मौर्य, अमित सिंह, वीरेंद्र मौर्य, शिव प्रसाद मौर्य, अच्छे लाल विश्वकर्मा, राजकुमार पटवा, गुलशन मौर्य, महेंद्र मौर्य, अशोक मिश्रा, विजय यादव, नागेंद्र श्रीवास्तव, वीरेंद्र यादव, रतन गुप्ता, सरोज मिश्रा अरुण पांडेय, कपिल श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, विकास यादव, कमलेश यादव, रामसिंह यादव, दयानाथ पटेल, बाल मुकुंद विश्वकर्मा, अनुराग सिंह, संजय यादव, पवन गुप्ता, शैलेश यादव, आशीष चौबे, नन्हे लाल बिन्द, अंबिका प्रसाद बिन्द, नन्द लाल यादव, रमेश चंद्र यादव, प्रेम बिहारी यादव, अजय सिंह, सुनील श्रीवास्तव, दीन दयाल मिश्रा, अमिताभ यादव, राकेश सिंह, अवनींद्र दुबे, रामाश्रय द्विवेदी, संजय मिश्रा, देवेंद्र गौतम, जय प्रकाश रजक, वेद श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, सुरेन्द्रमणि शुक्ला, हरि नायक तिवारी, सरजू प्रसाद बिन्द, हरिशंकर यादव, शिव प्रसाद मौर्य, सुरेन्द्र बहादुर, अरविंद यादव, नंद लाल यादव समेत सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

अधिवक्ताओं ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर फूंका पुतला
महेश पाल
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील प्रांगण में क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश का पुतला फूंकते हुए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, उत्तर प्रदेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए गये। हापुड़ में हुए अधिवक्ताओं के साथ बर्बरता को लेकर बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के आह्वावल पर पूरे उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता लगातार अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किये। इसके पहले मड़ियाहूं तहसील परिसर में बार काउंसिल अध्यक्ष के.के. सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पूरे तहसील परिसर का चक्रमण करते हुए प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। साथ ही कहा कि जब हमारा देश अंग्रेजी बेड़ियों में जकड़ा हुआ था तब क्रांतिकारी आंदोलन करके सरदार भगत सिंह, सुखदेव राजभर आदि ने देश को आजाद कराया था। ठीक उसी प्रकार हम अधिवक्ता भी इस आंदोलन के जरिए हमारी जो 5 मांगे हैं जिसको उत्तर प्रदेश सरकार पूरी नहीं कर रही है, उसे पूरा करवाकर ही दम लेंगे। इस अवसर अध्यक्ष केके सिंह, उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गौतम के साथ पूर्व अध्यक्ष मोहन लाल यादव, सूर्यमणि यादव, कंसराज यादव, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रामलक्ष्य पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश उपाध्याय, पूर्व महामंत्री बीएल यादव, अशोक गुप्ता, ओंकारनाथ पाल, नितिन पाल, अजय पाल, बीरेंद्र पाल सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे।

केराकत अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के सामने सरकार का फूंका पुतला
हापुड़ मामले में कार्यवाही न होने पर अधिवक्ताओं में भड़का आक्रोश
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। हापुड़ मामले के विरोध में स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवर बहादुर यादव के नेतृत्व में गुरुवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार का प्रतिकात्मक पुतला फूंककर राज्यपाल को संबोधित पत्रक उपजिलाधिकारी को सौंपा। अधिवक्ताओं ने हापुड़ मामले की निन्दा करते हुए कहा कि बार काउंसलिंग ऑफ़ उत्तर प्रदेश व अधिवक्ताओं की मांग पर कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसके बाबत बुधवार को बैठक कर निर्णय लिया गया कि बुधवार व गुरुवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए राज्य विधिक परिषद की मांग किया। इसी क्रम में शांतिपूर्ण तरीके से उपजिलाधिकारी को अपनी मांग पत्र सरकार को देने का निर्णय बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। इस अवसर पर महामंत्री उदय राज कनोदिया, नम:नाथ शर्मा, मुकेश शुक्ल, शारदा यादव, दिनेश पांडेय, अनिल सोनकर गांगुली, रविकांत यादव, राजेश पांडेय, सुभाष शुक्ला, हीरेन्द्र यादव, मांधाता सिंह, अशोक यादव, जय प्रकाश मौर्या, आनंद यादव, प्रवीण शर्मा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read