Jaunpur News : पूर्व राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी सैय्यद इकबाल कमर की मजलिस सम्पन्न
जौनपुर। नगर के बलुआघाट मरहूम मीर सैय्यद अली के इमामबाड़े में पूर्व राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी सैय्यद इकबाल कमर मरहूम की मजलिस-ए-बरसी का आयोजन रविवार को हुआ। मजलिस में सोजखानी समर रजा जैदी व उनके साथियों ने किया। वहीं पेशखानी मेंहदी मिर्जापुरी, डा. शोहरत जौनपुरी बेलाल हसनैन, रेहान मेंहदी जौनपुरी ने किया। मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना मोहम्मद मोहसिन प्रधानाचार्य वसीका अरबी कालेज फैजाबाद ने कहा कि हजरत फातिमा जहरा संसार में एक आदर्श पत्नी के रूप में प्रसिद्ध है।
उनके पति हजरत अली ने अपना पूरा जीवन इस्लाम के प्रचार में व्यतीत किया उन्होंने कभी भी हजरत अली से किसी भी वस्तु की फरमाइश नहीं कि वह घर के सब कार्यों को स्वयं करती थी। हजरत फातिमा जहरा अपने हाथों से चक्की चलाकर जौं पीसती तथा रोटियां बनाती थी, वह पूर्ण रुप से समस्त कार्यों में अपने पति का सहयोग करती थी। मोहम्मद साहब के स्वर्गवास के बाद जो भी मुसीबतें उनके पति पर पड़ी। उन्होंने उन मुसीबतों में हजरत अली अलै. के सहयोग में मुख्य भूमिका निभाई। फातिमा जहरा ने एक आदर्श मां, आदर्श पत्नी तथा आदर्श बेटी की भूमिका बखूबी निभाई।
अंजुमन शमशीर-ए-हदरी के नौहेखाँ शहजादे ने अपने दर्द भरे नौहे पढ़कर माहौल गमगीन कर दिया। इस मौके पर मौलाना मेराज हैदर, मौलाना मुब्बशीर, मौलाना शेख हसन जाफर, उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हैदर अब्बास चांद, भाजपा अल्पसंख्ययक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सैयद मेराज हैदर, उपाध्यक्ष सादिक रजा, कांग्रेस के जिला महासचिव आजम जैदी, सपा के जिला सचिव रिजवान हैदर राजा, अजादार हुसैन, एडवोकेट आरिफ अब्बास, सहायक शासकीय अधिवक्ता श्रीकांत श्रीवास्तव, शाहिद मेंहदी, नेहाल हैदर, कैैफी रिजवी, शावेज हैदर, अली मेंहदी, अर्शी, डा. सज्जाद मेंहदी सहित अन्य लोग मौजूद थे। संचालन बिलाल हसनैन ने किया। अन्त में आभार सैय्यद अंजार, कमर पप्पू हसनैन कमर दीपू व अफरोज कमर ने संयुक्त रूप से प्रकट किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।