JAUNPUR NEWS : संचारी रोग व मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिये की गयी फॉगिंग
केएस यादव
जफराबाद, जौनपुर। बारिश के मौसम को देखते हुए संचारी व मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु नगर पंचायत जफराबाद के कर्मचारियों द्वारा वार्डो में फॉगिंग किया गया।
बता दें कि संचारी रोग नियंत्रण व मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु नगर पंचायत जफराबाद की अध्यक्ष उम्मे रहीला व अधिशासी अधिकारी गौरव सिंह के निर्देश पर मंगलवार की शाम को नगर पंचायत के कर्मचारियों ने सुपर वाइजर वेद प्रकाश की उपस्थिति में नासही, शेखवाड़ा, काजी अहमद नूर, ताड़तला, सैयदअली पुर आदि वार्डों में जाकर फॉगिंग क़िया। नगर पंचायत अध्यक्ष उम्मे रहीला ने कहा कि संचारी रोग, डेंगू व अन्य मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हेतु नगर पंचायत के दसो वार्डो में रोस्टर के हिसाब से फॉगिंग किया जाएगा, ताकि लोगो को राहत मिल सके।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













