HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : कार की चपेट में आने से प्रमुख के भाई...

JAUNPUR NEWS : कार की चपेट में आने से प्रमुख के भाई बाल—बाल बचे

JAUNPUR NEWS : कार की चपेट में आने से प्रमुख के भाई बाल—बाल बचे

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सतहड़ा गांव के पास कार चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी दिए जिसमें कार बाइक दोनों खाई में पलट गये जिसमें करंजाकला प्रमुख के भाई बाल—बाल बच गये। जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचते तब तक कार चालक ने कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार करंजाकला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव के बड़े भाई संतोष यादव चंद्रजीत पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगमलपुर में अध्यापक हैं।

बुधवार दोपहर को विद्यालय की छुट्टी होने के बाद अपनी बुलेट बाइक पर साथ में शोभनाथ बिंदु को बैठाकर जंगीपुर खुर्द चौराहे की तरफ जा रहे थे कि सतहडा़ गांव के पास तेज रफ्तार से आ रही कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों छिटककर सड़क के बगल गिर गये। दोनों को हल्की चोटें आईं और कार में बाइक फंस गई। सड़क पर बाइक को घसीटते हुए खाई में पलट गई कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दिए। परिजन मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दिए जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर कार को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read