अज्ञात कारणों से लगी आग, लाख का हुआ नुकसान
तेजस टूडे सं.
विनय शर्मा
डोभी, जौनपुर। चन्दवक बाजार के गाजीपुर मार्ग पर दक्षिणी पटरी पर गुमटी में खोली गई फूट वियर व मोबाइल की दुकान में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। भुक्तभोगियों को घटना की सुबह जानकारी हुई तब तक सारे समान जलकर खाक हो चुके थे। अगलगी की घटना में लाख रुपये से ऊपर का नुकसान हुआ है। बरौटी निवासी सरफुद्दीन व चंदवक निवासी मुस्तकीम ने गाजीपुर रोड पर गुमटी में मोबाइल व इलेक्ट्रिक सामानों के रिपेयरिंग व फूट वियर की दुकान खोल रखी है। दोनों लोग रोज की भांति दुकान बंद करके घर चले गये। रात में दोनों गुमटियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सरफुद्दीन की दुकान में रखा मोबाइल, टीवी, पंखा सहित अन्य सामान जल गया। वहीं मुस्तकीम की दुकान में रखा जूता, चप्पल सहित अन्य सामान जल गये। घटना की सुबह जानकारी होने पर भुक्तभोगियों ने पुलिस व राजस्वकर्मी को सूचना दिया। अगलगी की घटना में लाख रुपये से ऊपर का नुकसान हुआ है।











