HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : योगाभ्यास से ऊर्जा का उद्भव: डॉ. ध्रुवराज

JAUNPUR NEWS : योगाभ्यास से ऊर्जा का उद्भव: डॉ. ध्रुवराज

JAUNPUR NEWS : योगाभ्यास से ऊर्जा का उद्भव: डॉ. ध्रुवराज

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर अष्टमी तिथि को पतंजलि योग समिति के जिला यज्ञ प्रभारी डॉ. ध्रुवराज योगाचार्य ने जय चौरा माता दुर्गा पूजा समिति हरबसपुर के सहयोग से भक्तगणों को योगाभ्यास कराया। योग गुरु ने योगिंग जॉगिंग, ताड़ासन, वृक्षासन, गरूड़ आसन, ध्रुव आसन, त्रिकोण आसन, भुजंग आसन, शलभासन, धनुषासन, मर्कट आसन तथा भस्त्रिका प्राणायाम, कपाल भाति प्राणायाम, वाह्य प्राणायाम, उज्जायी प्राणायाम, अनुलोम-विलोम प्राणायाम, उद्गगीध प्राणायाम का अभ्यास कराया। सभी साधकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। समिति के अध्यक्ष भैया लाल व संरक्षक श्याम बहादुर यादव ने सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विरेंद्र यादव, बैजनाथ, प्रदीप, राज बहादुर, मुनीर, आदित्य, आर्यन, नितिन, सौरभ, राम आसरे, राम आशीष आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read